Explore

Search

May 12, 2026 2:58 am

RECENT POSTS

करोड़ों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, निर्माण कार्यों की भी घोषणा

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़-बिलाईगढ़
जिले के जनपद पंचायत बरमकेला अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देते हुए रायगढ़ विधायक एवं छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
यह कार्यक्रम ग्राम संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसमें गोबरसिंघा, साल्हेओना, बरगांव, मानिकपुर एवं बिस्वासपुर ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत की गई। इस अवसर पर वित्त मंत्री ने स्थानीय ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए शेड निर्माण की स्वीकृति देने की भी घोषणा की, जिससे क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय भूषण पाण्डेय (जिला पंचायत अध्यक्ष), ज्योति पटेल (जिला भाजपा अध्यक्ष), अमित तिवारी (जिला महामंत्री), स्वप्निल स्वर्णकार (जिला भाजपा उपाध्यक्ष), अजय जवाहर नायक (जिला पंचायत उपाध्यक्ष), कैलाश नायक, हितेश अज़गल्ले (युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष), प्रदीप सतपथी (मंडल अध्यक्ष सरिया), राजकिशोर पटेल (मंडल अध्यक्ष बरमकेला), रामकुमार थूरिया (मंडल अध्यक्ष सालर), मिलन साहू (महामंत्री), रविन्द्र पटेल (पूर्व मंडल अध्यक्ष) एवं दिलीप साहू (किसान मोर्चा अध्यक्ष) सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और जनसंकल्प अभियान के माध्यम से स्थानीय आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा।

Letest posts