Explore

Search

June 30, 2026 2:26 am

RECENT POSTS

संयुक्त शिक्षक संघ ने नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री आर.पी. जांगड़े का किया स्वागत

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़। शासन के नवीन आदेश के तहत सारंगढ़ विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की जिम्मेदारी अब श्री आर.पी. जांगड़े (व्याख्याता एल.बी.) को सौंपी गई है। इसे शिक्षाकर्मियों के लिए शून्य से शिखर तक के संघर्षमय सफर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।
इसी क्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने श्री जांगड़े से सौजन्य भेंट कर उनका पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विकासखंड की विभिन्न शैक्षिक समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जाएगा।
अभिनंदन स्वीकार करते हुए श्री जांगड़े ने आत्मीयता के साथ कहा कि वे स्वयं को शिक्षकों का साथी मानते हैं और सभी को आश्वस्त किया कि जुलाई माह तक सेवा पुस्तिका से संबंधित कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिलेगी। साथ ही उन्होंने शिक्षकों से अन्य समस्याओं से भी समय-समय पर कार्यालय को अवगत कराने की बात कही।
इस स्वागत एवं भेंटवार्ता कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ सारंगढ़ के जिलाध्यक्ष श्री चोखलाल पटेल के नेतृत्व में श्री अरविंद यादव, पंचराम साहू, नीलकंठ पटेल, कौशल कुमार पटेल, दीपक कुमार भगत, शिव प्रकाश राठिया, खेलावन निराला, पुरंदर सिंह पटेल, ध्रुव कुमार साहू, जीवन रात्रे, साहेब राम पटेल, विजय यादव, कमल साहू, त्रिलोक देवांगन, ऋषिकेश प्रधान, दिनेश कंवर, नित्यानंद भोय, लक्ष्मण उरांव सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Letest posts