Explore

Search

June 30, 2026 2:25 am

RECENT POSTS

पानी गिरते ही बगबंध स्कूल के हैंडपंप में लगता है बिजली का झटका, बच्चों की जान पर मंडरा रहा खतरा

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़। सारंगढ़ विकासखंड के गोमर्डा अभ्यारण क्षेत्र अंतर्गत संकुल केन्द्र अमलीपाली ब के ग्राम बगबंध स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र में गंभीर लापरवाही सामने आई है। विद्यालय परिसर में स्थित एकमात्र हैंडपंप में बारिश या पानी गिरने के दौरान बिजली का झटका महसूस होने की शिकायत सामने आई है, जिससे स्कूली बच्चों एवं आंगनबाड़ी के नौनिहालों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।
जानकारी के अनुसार विद्यालय के समीप से 11 केवी हाई टेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है तथा ट्रांसफार्मर भी स्थापित है। आशंका जताई जा रही है कि विद्युत तारों अथवा ट्रांसफार्मर से लीकेज करंट हैंडपंप तक पहुंच रहा है। बरसात के मौसम में यह स्थिति और भी खतरनाक हो सकती है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
विद्यालय परिसर में पेयजल का एकमात्र साधन यही हैंडपंप है। प्रतिदिन दर्जनों छात्र-छात्राएं एवं आंगनबाड़ी के बच्चे इसका उपयोग करते हैं। ऐसे में हैंडपंप में करंट प्रवाहित होना बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ के समान है।
स्थानीय ग्रामीणों एवं पालकों ने संबंधित विभाग, शिक्षा विभाग और विद्युत विभाग से तत्काल जांच कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी दिन गंभीर दुर्घटना हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी।

Letest posts