Explore

Search

August 14, 2026 5:55 pm

RECENT POSTS

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनकबीरा में सामूहिक योगाभ्यास संपन्न

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya


सारंगढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सारंगढ़ विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनकबीरा में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर योग शिक्षक कैलाश प्रसाद मेहर ने उपस्थित लोगों को योग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ एवं संतुलित रखने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा एवं आत्मबल प्राप्त करता है। साथ ही उन्होंने सभी को अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और तनावमुक्त जीवन जीने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर डॉ अरुण नायक, एएनएम प्रमिला देवांगन, डॉ रोशन सिदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकुमार थूरिया, मुकेश बानी, अंजली नायक सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने नियमित योगाभ्यास करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

Letest posts