Explore

Search

May 25, 2026 8:54 pm

RECENT POSTS

दिनदहाड़े कपड़े की दुकान में घुसकर संचालक पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़। शहर के रानी लक्ष्मी बाई कॉम्प्लेक्स स्थित Boys Collection कपड़े की दुकान में दिनदहाड़े घुसकर दुकान संचालक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार तीन युवक हाथों में डंडा लेकर दुकान में पहुंचे और दुकान संचालक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना के दौरान कुछ आरोपियों ने अपने चेहरे ढंके हुए थे, जबकि एक आरोपी का चेहरा खुला हुआ था। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में कपड़ा लेने के दौरान हुए विवाद को घटना की वजह बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस द्वारा मामले के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी सारंगढ़ शहर के फूलझरिया पारा क्षेत्र के निवासी हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Letest posts