Explore

Search

June 30, 2026 2:24 am

RECENT POSTS

भवन विहीन स्कूलों की विभाग को सुध नहीं, शिवपुरी में पेड़ के नीचे लग रही कक्षाएं

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़। सारंगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कपरतूंगा एवं शिवपुरी में प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है। भवन की कमी और अधूरे निर्माण कार्य के कारण स्कूली बच्चों को विपरीत परिस्थितियों में पढ़ाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम कपरतूंगा में प्राथमिक शाला की जर्जर भवन को विभाग द्वारा तोड़ दिया गया, लेकिन नए भवन निर्माण की स्वीकृति अब तक नहीं मिल सकी है। इसके चलते विद्यालय पूरी तरह भवन विहीन हो गया है। वर्तमान में 27 बच्चों की पढ़ाई हायर सेकेंडरी स्कूल के एक कमरे में संचालित की जा रही है, एक ही कमरे में पांच कक्षाओं का संचालन होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
वहीं ग्राम शिवपुरी में प्राथमिक शाला भवन निर्माण लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है। यहां एक अतिरिक्त भवन तो उपलब्ध है, लेकिन उसमें बिजली और पंखे की व्यवस्था नहीं होने के कारण भारी उमस और गर्मी के बीच शिक्षकों द्वारा बच्चों को पेड़ की छांव में बैठाकर पढ़ाना पड़ रहा है। विद्यालय के पास तालाब होने के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी खतरा बना हुआ है। बारिश और तेज धूप के दौरान यह स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है।
ग्रामीणों और पालकों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि कपरतूंगा में नए स्कूल भवन की शीघ्र स्वीकृति दी जाए तथा शिवपुरी में अधूरे भवन निर्माण कार्य को जल्द पूरा कर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

कपरतूंगा में एक ही भवन के नीचे बैठे 1ली से 5वीं तक के बच्चे

Letest posts