Explore

Search

June 30, 2026 10:46 am

RECENT POSTS

कनकबीरा में एपेक्स बैंक शाखा खोलने की मांग, हजारों किसानों को होगा लाभ

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़-बिलाईगढ़
भारतीय जनता पार्टी मंडल सालर-मल्दा (ब) के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के किसानों द्वारा ग्राम कनकबीरा में एपेक्स बैंक की नई शाखा खोलने की मांग को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम कनकबीरा सहित आसपास के ग्राम—बोहराबहाल, सालर, कपरतुंगा, मल्दा (ब), दानसरा, अमझर, नौरंगपुर एवं कोसीर—कृषि प्रधान क्षेत्र हैं, जहां हजारों किसान सहकारी समितियों के माध्यम से कृषि कार्य करते हैं। वर्तमान में इन क्षेत्रों के किसानों को बैंकिंग कार्यों के लिए जिला मुख्यालय तक लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे उन्हें समय, श्रम और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि यदि कनकबीरा में एपेक्स बैंक की शाखा स्थापित की जाती है, तो क्षेत्र में संचालित लगभग 9 सहकारी समितियों से जुड़े हजारों किसानों को ऋण, भुगतान तथा अन्य बैंकिंग सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी। इससे कृषि कार्यों में तेजी आएगी और क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।
भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकुमार थूरिया महामंत्री मिलन साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविंद्र पटेल, जिला पंचायत सभापति हरिहर जायसवाल किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू ने वित्त मंत्री से शीघ्र कार्रवाई कर क्षेत्र के किसानों को राहत प्रदान करने की मांग की है।

Letest posts