सारंगढ़-बिलाईगढ़। भारतीय जनता पार्टी सालर मल्दा ‘ब’ मण्डल द्वारा “सेवा ही संगठन” के भाव से 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक “गांव-बस्ती चलो अभियान” आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में मण्डल अध्यक्ष रामकुमार थूरिया ने सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
मण्डल अध्यक्ष श्री थूरिया ने बताया कि अभियान के तहत सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के गांवों एवं बस्तियों में जाकर जनसंपर्क करेंगे तथा आमजन से संवाद स्थापित करेंगे। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान गांव एवं बस्ती स्तर पर किया जाएगा तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी लाभार्थियों तक पहुंचाई जाएगी। प्रत्येक गांव एवं बस्ती में ध्वज लगाने का भी कार्यक्रम सुनिश्चित किया जाएगा।
अभियान के अंतर्गत किए गए सभी कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग SARAL App में अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं लाभार्थियों से संपर्क किया जाएगा, उनकी जानकारी जैसे नाम एवं संपर्क विवरण भी संकलित किए जाएंगे।
मण्डल अध्यक्ष श्री थूरिया ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्पण एवं सक्रियता के साथ सहभागिता निभाएं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें।
कार्यक्रम का मूल उद्देश्य “सेवा भाव, अंत्योदय, विकास और राष्ट्र प्रथम” की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।
इन कार्यकर्ताओं की रहेगी सक्रिय भागीदारी
इस अभियान में कमल सिंह सिदार, रामकुमार थूरिया, ¹यादराम पटेल, सीताराम पटेल, गोपाल बरिहा, रायसिंह पटेल, मिलन साहू, लोकेश्वर पटेल, दिलीप कुमार साहू, लक्ष्मी प्रसाद थूरिया, कृष्णा कन्हैया पटेल, ऋषिकेश पटेल, सदन लाल चौहान, भोजराम निषाद, अभिषेक साहू, चक्रधर मानिकपुरी, महेश सिंह, संतोष चौहान, मनोहर पटेल, उज्जवल सारथी एवं महावीर पंडा सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
