Explore

Search

May 12, 2026 1:20 am

RECENT POSTS

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण संपन्न

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़।सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आगामी जनगणना 2027 के पहले चरण को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में जिला पंचायत कार्यालय सारंगढ़ में 26 फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।प्रशिक्षण के अंतिम दिन कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे, जिला जनगणना अधिकारी उमेश कुमार माहू, अतिरिक्त जनगणना अधिकारी संजय टोप्पो एवं जनगणना निदेशालय से नियुक्त नोडल अधिकारी शेष प्रसाद पंडा उपस्थित रहे।
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बताया कि जनगणना 2027 दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) जिले में 01 मई से 30 मई 2026 के बीच पूरा किया जाएगा, जबकि द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) फरवरी 2027 में आयोजित होगा। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी।
उन्होंने जानकारी दी कि जिले में लगभग 1500 प्रगणक एवं पर्यवेक्षक घर-घर जाकर यह कार्य संपादित करेंगे। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर भरत लाल देवांगन एवं भगवान प्रसाद बसंत ने फील्ड ट्रेनरों को जनगणना की प्रक्रिया, डेटा संग्रहण, तकनीकी उपयोग एवं सर्वेक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
प्रथम चरण में 34 प्रश्नों के माध्यम से मकानों से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी, जिसमें मकान की स्थिति, निर्माण सामग्री, उपलब्ध सुविधाएं (टीवी, इंटरनेट, मोबाइल, वाहन आदि) और अन्य आधारभूत विवरण शामिल होंगे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना से प्राप्त सभी जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी और इसका उपयोग केवल शासकीय योजनाओं के निर्माण एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए किया जाएगा।प्रशिक्षण के बाद फील्ड ट्रेनर अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे, जिसके पश्चात निर्धारित समयावधि में घर-घर जाकर जानकारी संकलित की जाएगी।

Letest posts