Explore

Search

August 14, 2026 1:34 pm

RECENT POSTS

शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत, जांच के निर्देश जारी

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़।सारंगढ़-बिलाईगढ़ वनमंडल में वन भूमि पर अवैध कब्जा एवं शासकीय संपत्ति के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। इस संबंध में वनमंडलाधिकारी कार्यालय द्वारा गोमर्डा अभ्यारण्य क्षेत्र के अधिकारियों को जांच के निर्देश जारी किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीट गार्ड श्री हीरालाल चौधरी पर वन भूमि में अवैध कब्जा करने एवं शासकीय फेंसिंग जाली का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले की शिकायत जनप्रतिनिधि द्वारा की गई थी, जिसके आधार पर विभाग ने संज्ञान लिया है।
वन विभाग द्वारा जारी पत्र में संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए। साथ ही, यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।
यह मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और लोगों में पारदर्शिता एवं सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है। अब देखना होगा कि जांच के बाद विभाग क्या कदम उठाता है।

Letest posts