Explore

Search

July 24, 2026 7:34 pm

RECENT POSTS

जिला पंचायत अध्यक्ष का सघन दौरा शिक्षा स्वास्थ्य एवं सरकारी योजनाओं का लिया जायजा

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़ बिलाईगढ़। बरमकेला विकासखंड अंतर्गत ग्राम बम्हनीपाली, सिंगापुर सहित विभिन्न विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने भ्रमण कर स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान मितानिनों, आंगनबाड़ी सहायिका-कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
भ्रमण के दौरान क्षेत्र में लेप्रोसी, टीबी, फाइलेरिया एवं मधुमेह (शुगर) से पीड़ित मरीजों की संख्या तथा उनके उपचार की स्थिति की जानकारी ली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के 12 ग्रामों में 11 लेप्रोसी, 3 टीबी, 15 फाइलेरिया तथा शुगर से पीड़ित मरीज पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन मरीजों को नियमित रूप से दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं और उनकी स्थिति नियंत्रण में बताई गई।

बम्हनीपाली स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बनी प्रेरणा

इस दौरान बम्हनीपाली प्राथमिक शाला विशेष रूप से प्रेरणादायक रही। यहां शिक्षक अनुराग वर्मा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ जवाहर उत्कर्ष, नवोदय विद्यालय एवं सैनिक स्कूल जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराते हैं। शिक्षक की मेहनत और समर्पण के चलते आसपास के क्षेत्रों से भी बच्चे यहां शिक्षा ग्रहण करने पहुंचते हैं।
बच्चों से संवाद के दौरान उनकी पढ़ाई के प्रति रुचि, सामान्य ज्ञान और प्रतिभा देखकर विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना करते हुए पारितोषक प्रदान किया ।एवं शिक्षक अनुराग वर्मा एवं उनकी समर्पित टीम को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सराहना कर उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि ऐसे समर्पित शिक्षक और विद्यालय सरकारी शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में प्रेरणास्रोत हैं। क्षेत्र के अन्य विद्यालयों के शिक्षकों को भी बम्हनीपाली प्राथमिक शाला से प्रेरणा लेकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
भ्रमण के माध्यम से विद्यालयों, स्वास्थ्य सुविधाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेकर उसे शासन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का प्रयास किया गया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

Letest posts