Explore

Search

September 23, 2026 10:05 pm

RECENT POSTS

बिना सुरक्षा उपकरण के कार्य कर रहे बिजली कर्मचारी करंट की चपेट में, बड़ा हादसा टला

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सरिया क्षेत्र के पंचधार विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत बुदबूदा फीडर में शनिवार को एक गंभीर हादसा हो गया। 11 केवी लाइन की मरम्मत के दौरान एक विद्युत कर्मी करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसके एक हाथ में गंभीर चोट आई। घायल कर्मचारी का रायगढ़ के अपेक्स अस्पताल में उपचार जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्युत कर्मी अजय कुमार ध्रुव ने लाइनमैन के माध्यम से 11 केवी लाइन बंद कराने के बाद फॉल्ट सुधारने के लिए पोल पर चढ़कर कार्य शुरू किया था। इसी दौरान अचानक लाइन में बिजली सप्लाई चालू हो गई और वह करंट की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल उसे नीचे उतारकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्य के दौरान कर्मचारी के पास पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं थे। इस घटना ने एक बार फिर विद्युत विभाग में सुरक्षा मानकों के पालन और कर्मचारियों को उपलब्ध कराए जाने वाले सुरक्षा संसाधनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लाइन बंद होने के बावजूद अचानक बिजली सप्लाई कैसे शुरू हुई। यह विभागीय जांच का विषय है कि कहीं तकनीकी लापरवाही, मानवीय त्रुटि या सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन के कारण यह हादसा तो नहीं हुआ।स्थानीय लोगों का कहना है कि सरिया क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रही हैं। कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था और कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन आवश्यक है।

Letest posts