Explore

Search

September 22, 2026 8:19 pm

RECENT POSTS

प्रभारी मंत्री की अनुशंसा से विधायक निधि से स्वीकृत 35 लाख रुपये के स्ट्रीट लाइट कार्य अधर में

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में प्रभारी मंत्री की अनुशंसा से स्वीकृत ग्राम पंचायतों के मिनी हाई मास्क स्ट्रीट लाइट निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो सके हैं। आरोप है कि संबंधित ग्राम पंचायतों द्वारा वेंडरों को अग्रिम भुगतान किए जाने के बावजूद आवश्यक सामग्री की आपूर्ति नहीं की गई, जिसके कारण लाखों रुपये के स्वीकृत कार्य अधर में लटक गए हैं।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय द्वारा 9 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के अनुसार परसकोल (परसदा छोटे), लीमगांव, कपरतुंगा, बुंदेली , अमलीपाली ब, खम्हारपाली एवं परसदा छोटे में 5-5 लाख रुपये की लागत से मिनी हाई मास्क स्ट्रीट लाइट कार्य स्वीकृत किए गए। कुल 35 लाख रुपये के इन कार्यों के लिए प्रथम किश्त के रूप में 17.50 लाख रुपये जारी कर ग्राम पंचायत के खाते में हस्तांतरित किए गए।
ग्राम पंचायतों द्वारा जिन वेंडरों को भुगतान किए गए हैं उनके द्वारा आज तक सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे किसी भी पंचायत में निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। जिससे  जिन गांवों में हाई मास्क स्ट्रीट लाइट लगनी थी, वहां अब भी अंधेरा पसरा हुआ है। यदि समय पर सामग्री उपलब्ध कराकर कार्य शुरू किया जाता तो ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सकता था।
मिली जानकारी के अनुसार जिन वेंडरों को भुगतान किया गया है उनमें बलौदा बाजार एवं सारंगढ़ के हैं, जिन्होंने राशि प्राप्त करने के बाद भी निर्धारित समय में सामग्री की आपूर्ति  नहीं की है।

Letest posts