Explore

Search

August 14, 2026 5:07 am

RECENT POSTS

पहली बार बिना स्थगन के ग्राम पंचायतों में हुई कोरम पूर्ति, आवास प्लस के लाभ के लिए उमड़ी भीड़

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़ बिलाईगढ़। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वंचित गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को आवास प्लस 2024 के माध्यम से पक्का मकान उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित की जा रही है, जिसमें पात्र एवं अपात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन किया जा रहा है।
विशेष बात यह रही कि अधिकांश ग्राम पंचायतों में पहली बार बिना स्थगन के ही ग्राम सभा में कोरम की पूर्ति हो गई। आवास योजना का लाभ लेने बड़ी संख्या में ग्रामीण पंचायतों में पहुंचे, जिससे ग्राम सभाओं में काफी उत्साह और भीड़ देखने को मिली।
ग्राम सभा में पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में आवास प्लस सूची का वाचन किया गया तथा पात्रता के आधार पर हितग्राहियों के नामों पर चर्चा कर सत्यापन किया गया। पंचायत स्तर पर यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि वास्तविक जरूरतमंद और पात्र परिवारों को ही योजना का लाभ मिले।
जानकारी के अनुसार ग्राम सभा की कार्यवाही के लिए कुल मतदाताओं की संख्या का कम से कम 10 प्रतिशत उपस्थित होना आवश्यक माना गया, जिससे कोरम की पूर्ति सुनिश्चित हो सके। इस बार ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी ने पंचायत व्यवस्था में जागरूकता और सरकारी योजनाओं के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से आवास योजना से वंचित परिवारों को अब इस पहल से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। पंचायत प्रतिनिधियों ने भी लोगों से अपील की है कि वे पारदर्शिता बनाए रखते हुए सही जानकारी दें, ताकि किसी भी अपात्र व्यक्ति को लाभ न मिले और जरूरतमंदों तक योजना का लाभ पहुंच सके।

Letest posts