Explore

Search

September 22, 2026 8:19 pm

RECENT POSTS

शिक्षक दयासागर नायक ने फिर मनवाया लोहा, दर्राभाठा स्कूल के 5 विद्यार्थियों का EMRS में चयन

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

महासमुंद। सरायपाली विकासखंड के ग्राम दर्राभाठा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों से पूरे जिले का नाम रोशन किया है। सत्र 2026-27 के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) की प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा में विद्यालय के 5 विद्यार्थियों का एक साथ चयन होना क्षेत्र के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय बना हुआ है।
चयनित विद्यार्थियों में सती बरिहा, सितारा बरिहा, ठंडाराम बरिहा, रमित बरिहा और डीलेश बरिहा शामिल हैं। इन बच्चों की सफलता ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे ग्राम और जिले को गौरवान्वित किया है।
इस उपलब्धि के साथ शासकीय प्राथमिक शाला दर्राभाठा ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे पहले भी इसी विद्यालय से 24 विद्यार्थी विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे सैनिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय और एकलव्य विद्यालय की प्रवेश परीक्षाओं में चयनित हो चुके हैं। यह उपलब्धि विद्यालय को क्षेत्र का सर्वाधिक परिणाम देने वाला एक प्रेरणादायक स्कूल बनाती है।
इस निरंतर सफलता के पीछे शिक्षक दयासागर नायक की समर्पित शिक्षण पद्धति, पालकों का अटूट विश्वास, सहयोगी शिक्षकों का योगदान और बच्चों की मेहनत एवं लगन प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद यह विद्यालय यह साबित कर रहा है कि यदि शिक्षक में समर्पण और विद्यार्थियों में लगन हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। दर्राभाठा स्कूल आज पूरे क्षेत्र के लिए एक मिसाल बन चुका है और आने वाली पीढ़ियों को नई दिशा दे रहा है।

Letest posts