Explore

Search

May 25, 2026 10:05 pm

RECENT POSTS

नव पदस्थ कलेक्टर से संयुक्त शिक्षक संघ की सौजन्य भेंट

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने अपने नवाचारों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नव पदस्थ कलेक्टर श्रीमती साहू से सौजन्य भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। संघ पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं काजू का पौधा भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
भेंटवार्ता के दौरान संगठन की ओर से आगामी जून माह में प्रस्तावित सघन वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने हेतु प्रशासनिक सहयोग का निवेदन किया गया। कलेक्टर श्रीमती साहू ने इस पहल की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने स्वयं भी इस अभियान में उपस्थित रहने की सहमति व्यक्त की, जिससे संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में उत्साह का माहौल देखा गया।
संयुक्त शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के उद्देश्य से संगठन लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहा है और आगामी वृक्षारोपण अभियान भी इसी कड़ी का महत्वपूर्ण प्रयास होगा।
इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष श्री चोखलाल पटेल सहित अयोध्या प्रसाद जायसवाल, पंचराम साहू, नीलकंठ पटेल, रामकुमार कोसले, कौशल कुमार पटेल, दीपक कुमार भगत एवं रामकिशोर पटेल उपस्थित रहे।

Letest posts