Explore

Search

June 30, 2026 9:25 am

RECENT POSTS

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम 8 मई को, 120 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़-बिलाईगढ़: जिला प्रशासन जिला प्रशासन सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन 8 मई 2026, शुक्रवार को किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन सारंगढ़ स्थित मंडी प्रांगण में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा।
कार्यक्रम में जिले के लगभग 120 विवाहाकांक्षी जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा उपस्थित रहेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक सहयोग प्रदान करना तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
जिला प्रशासन ने आमजन, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों से कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति की अपील की है।

Letest posts