Explore

Search

May 11, 2026 11:23 pm

RECENT POSTS

सुशासन तिहार शिविर में हितग्राहियों को मिला तत्काल लाभ, उलखर व बड़े नावापारा में सफल आयोजन

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़ बिलाईगढ़
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम उलखर एवं बरमकेला विकासखंड के ग्राम बड़े नावापारा में भव्य शिविरों का सफल आयोजन किया गया। शिविरों में ग्रामीणों की उल्लेखनीय भागीदारी रही, जहां उलखर में 638 एवं बड़े नावापारा में 836 आवेदन प्राप्त हुए।
शिविरों का निरीक्षण जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे द्वारा किया गया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का बारीकी से अवलोकन कर अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि अधिक आवेदन वाले विभागों में समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर में ही मिला तत्काल लाभ
शिविरों की प्रमुख विशेषता यह रही कि कई हितग्राहियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, वहीं आयुष्मान कार्ड बनाए गए और निक्षय मित्र योजना अंतर्गत फूड बॉक्स वितरित किए गए।
मत्स्य विभाग द्वारा मछली जाल, राजस्व विभाग द्वारा किसान पुस्तिका एवं बी-1, खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जाति प्रमाण पत्र तथा हितग्राहियों को पेंशन, दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित स्वीकृति एवं पूर्णता प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
महिला एवं बाल विकास की पहल
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं को उपहार प्रदान किए गए तथा छोटे बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे शिविर का वातावरण पारिवारिक और उत्साहपूर्ण बना रहा।
जागरूकता और जनभागीदारी
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन प्राप्त किए गए। साथ ही जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए ग्रामीणों को जल बचाने की शपथ दिलाई गई।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का आकर्षक स्टॉल भी लगाया गया, जिसने स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया।
सुशासन तिहार के इन शिविरों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और एक ही स्थान पर त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल प्रस्तुत की है।

Letest posts