Explore

Search

May 11, 2026 11:22 pm

RECENT POSTS

जशपुर गांव में दर्दनाक हादसा: नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़-बिलाईगढ़/कोसीर:
जिले के कोसीर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जशपुर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। इस दुखद हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जशपुर निवासी संतोष माली की दो पुत्रियां—करीना माली एवं चांदनी माली—कल दोपहर घर से बिना बताए खेलने के लिए निकली थीं। काफी समय बीत जाने के बाद जब दोनों बच्चियां वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिला।
इसी दौरान शाम करीब 7 बजे ग्रामीणों ने नदी में दो बच्चियों के शव तैरते हुए देखे, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों की पहचान करीना और चांदनी के रूप में की गई। आज सुबह ग्रामीणों की मदद से शवों को नदी से बाहर निकाला गया।
घटना की सूचना मिलते ही कोसीर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में दोनों बच्चियों की मौत का कारण डूबना बताया जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच जारी है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में संवेदना व्यक्त की जा रही है।

नदी में तैरती मिली दो सगी बहनों की शव

Letest posts