Explore

Search

May 11, 2026 11:23 pm

RECENT POSTS

भटगांव में भाजपा मंडल की आत्मनिर्भर बैठक संपन्न

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya



भटगांव:भारतीय जनता पार्टी मंडल भटगांव द्वारा देवांगन भवन में आत्मनिर्भर मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती, कार्यों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बिलाईगढ़ डॉ. सनम जांगड़े उपस्थित रहे। उनके साथ मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता नेताम, जिला मंत्री रेवती चंद्रा, जनपद प्रतिनिधि रामनारायण देवांगन सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए संगठन की जमीनी स्तर पर मजबूती पर बल दिया और सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
बैठक में विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं युवा साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
ऐतिहासिक जीत का जश्न
बैठक के पश्चात असम, पश्चिम बंगाल एवं पुंडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।

Letest posts