Explore

Search

August 14, 2026 12:49 pm

RECENT POSTS

खुर्शी पंचायत में विकास कार्यों का भूमिपूजन, ग्रामीणों में उत्साह

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़, ग्राम पंचायत खुर्शी में आज विकास कार्यों की नई शुरुआत के साथ उत्साह का माहौल देखने को मिला। सरपंच, पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति में तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया।
         इसी क्रम में पंचायत के आश्रित ग्राम बोहारडिह में भी नाली निर्माण एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु विधिवत भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। इन कार्यों के शुरू होने से ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं में सुधार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
      कार्यक्रम में जनपद सदस्य प्रतिनिधि ऋषिकेश पटेल द्वारा निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।जहां
सरपंच प्रतिनिधि टोपलाल टंडन उपसरपंच डॉ मोहनी,सचिव सत्यनारायण सोनी, पंचगण शंकर भोला लकेश्वर कार्तिक राम कोटवार शनिदास एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
      ग्रामीणों ने इन विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि सभी निर्माण कार्य समय पर पूर्ण होंगे।

Letest posts