Explore

Search

May 12, 2026 1:12 am

RECENT POSTS

गोमर्डा अभ्यारण क्षेत्र के किसानों को मिली नई सहकारी समिति बोहराबहाल

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़-बिलाईगढ़। गोमर्डा अभ्यारण क्षेत्र के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। ग्राम बोहराबहाल में नवीन सहकारी समिति का शुभारंभ किया गया, जिससे क्षेत्र के लगभग 11 गांवों के सैकड़ों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती ज्योति पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विधिवत रिबन काटकर सहकारी समिति का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह समिति किसानों को खाद, बीज, ऋण एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिससे उनकी आय और उत्पादन में वृद्धि होगी।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकुमार थूरिया, मंडल महामंत्री सतीश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता बहादुर सिंह पटेल जनपद सदस्य राजेश सिदार, युवा मोर्चा महामंत्री निलेश पटेल पूर्व सरपंच खीरसागर पटेल सहित क्षेत्र के किसान एवं सहकारी समिति के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Letest posts