सारंगढ़-बिलाईगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित “गांव चलो बस्ती चलो महाअभियान” तथा लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत आज भाजपा मण्डल सालर मल्दा ब के शक्ति केंद्र बटाऊपाली अंतर्गत मतदान केंद्र बोईरडीह में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर सीधा संवाद किया और विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से छाया विधायक श्रीमती शिवकुमारी चौहान, किसान मोर्चा के जिला मंत्री यादराम पटेल,केडार मण्डल के मंत्री फिरतीन साहू, नौरंगपुर क्षेत्र की बीडीसी श्रीमती अंजू पटेल, सालर मल्दा ‘ब’ के महामंत्री मिलन साहू, ऋषिकेश पटेल, अजा मोर्चा जिला महामंत्री सुदर्शन चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री रायसिंग पटेल, प्रदीप साहू, मकरध्वज साहू, सरवन साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री तेजराम डहरिया, सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
अभियान के अंतर्गत लाभार्थियों से संपर्क कर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों के साथ सामूहिक चर्चा कर योजनाओं से प्राप्त लाभ एवं अनुभव साझा किए गए। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सभी नागरिकों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव भी साझा किए, जिनके समाधान हेतु संबंधित स्तर पर पहल करने का आश्वासन दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह अभियान सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम बन रहा है।
