Explore

Search

June 30, 2026 11:46 am

RECENT POSTS

भाजपा मण्डल सालर मल्दा ‘ब’ में “गांव चलो घर चलो अभियान” के तहत व्यापक जनसंपर्क

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़-बिलाईगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित “गांव चलो घर चलो अभियान” के अंतर्गत सालर मल्दा ‘ब’ मण्डल क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान पिपरदा, दबगांव, मांजरमाटी, पठारीपाली, मल्दा ‘ब’, अमझर, नौरंगपुर, कटराडीह एवं कपिस्दा ‘ब’ सहित विभिन्न गांवों में भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।
अभियान के तहत ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनसे योजनाओं से प्राप्त लाभ के संबंध में फीडबैक लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आया है। कई हितग्राहियों ने संतोष व्यक्त करते हुए सरकार के प्रयासों की सराहना की।
इस दौरान टीम ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना और उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। अभियान के माध्यम से सरकार और आमजन के बीच संवाद स्थापित कर योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सफाई अभियान चलाया गया, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया तथा “विकसित भारत – जी राम जी” जैसे विषयों पर भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई।
इस जनसंपर्क अभियान में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, जिला पंचायत सभापति हरिहर जायसवाल, जिला मंत्री संतोष चौहान, जिला कोषाध्यक्ष निखिल बानी, जनपद सदस्य राजेश सिदार, भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामकुमार थूरिया, महामंत्री मिलन साहू, मण्डल कोषाध्यक्ष कृष्ण कन्हैया पटेल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रविंद्र पटेल, जिला महामंत्री अजा मोर्चा सुदर्शन चौहान, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दिलीप पटेल, अजा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सदन लाल चौहान, अजजा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष योगेश कुमार राठिया, बूथ अध्यक्ष सुंदरलाल पटेल, संतोष डनसेना, केशव तिवारी, भीष्म पटेल, मोतीराम वर्मा, शिवा सारथी, योगेश्वर पटेल, लाला राम, अश्विनी पटेल, प्रेमचंद पटेल, युवा मोर्चा महामंत्री निलेश पटेल, जिला मंत्री भेषकुमार नायक, प्रचार-प्रसार जिला प्रमुख प्रतीक पटेल, शक्ति केंद्र प्रभारी कनकबीरा भोजराम पटेल, तथा अजा मोर्चा के मण्डल मंत्री मेघनाथ चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह अभियान संगठन और सरकार के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य कर रहा है, जिससे योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंच सुनिश्चित हो रहा है। अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा।

Letest posts