Explore

Search

May 12, 2026 12:22 am

RECENT POSTS

सालर मल्दा ‘ब’ मंडल में “गांव चलो बस्ती चलो अभियान” का व्यापक आयोजन

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़-बिलाईगढ़। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष श्री ज्योति पटेल के मार्गदर्शन में तथा मंडल अध्यक्ष रामकुमार थूरिया के नेतृत्व में भाजपा मंडल सालर मल्दा ‘ब’ अंतर्गत “गांव चलो बस्ती चलो अभियान” के तहत विभिन्न शक्ति केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अभियान के अंतर्गत मंडल के शक्ति केंद्र कपिस्दा ‘ब’, नौरंगपुर, अमझर, खरवानी, बड़े दानसरा, छातादेई, बटाऊपाली ‘ब’ एवं पिपरदा के प्रत्येक पोलिंग बूथ में जनसंपर्क एवं जनसेवा आधारित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु शक्ति केंद्रवार मंडल से व्यवस्था प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें क्रमशः अभिषेक साहू, दिलीप साहू, ऋषिकेश पटेल, कृष्ण कन्हैया पटेल, प्रह्लाद गिरी गोस्वामी, मिलन साहू, यादराम पटेल एवं कमल सिंह सिदार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, संबंधित क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों को भी विशेष दायित्व दिए गए हैं। इनमें जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य हरिहर जायसवाल, जनपद सदस्य श्रीमती अंजू ऋषिकेश पटेल, सुशीला सीताराम साहू, श्रीमती रूक्मणी रामचरण पटेल, अश्वनी बरिहा एवं राजेश सिदार शामिल हैं। इन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में आमजन की समस्याएं सुनने एवं उनके त्वरित निराकरण हेतु सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।
संगठन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि यह अभियान केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि “सेवा ही संगठन” के मूल भाव के साथ आमजन तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने का सशक्त माध्यम है।
अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, जनसंवाद, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क तथा गांवों में संगठन को मजबूत करने जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
यह अभियान 7 से 12 अप्रैल तक लगातार चलकर संगठन की जमीनी मजबूती और जनसेवा के संकल्प को और सशक्त करेगा।

Letest posts