Explore

Search

May 12, 2026 12:22 am

RECENT POSTS

भाजपा सालर मल्दा ‘ब’ मण्डल में स्थापना दिवस मनाया गया

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़-बिलाईगढ़। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सालर मल्दा ‘ब’ मण्डल में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा के प्रथम विधायक आदरणीय शमशेर सिंह जी एवं लखनलाल पटेल का साल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए संगठन के प्रति उनकी निष्ठा एवं सेवाओं की सराहना की।
कार्यक्रम का नेतृत्व मण्डल अध्यक्ष रामकुमार थूरिया ने किया। उनके मार्गदर्शन में बूथ स्तर तक स्थापना दिवस मनाने की रूपरेखा तैयार की गई, जिसके तहत प्रत्येक बूथ पर ध्वजारोहण, संगठनात्मक चर्चा एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मण्डल अध्यक्ष श्री थूरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल आधार कार्यकर्ता हैं और बूथ स्तर की मजबूती ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी के सिद्धांतों, विचारधारा एवं आगामी योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर रामचरण पटेल (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, किसान मोर्चा), कमल सिंह सिदार (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अजजा मोर्चा), प्रमोद सिंह ठाकुर (सह संयोजक, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ), रविन्द्र पटेल (निवर्तमान मंडल अध्यक्ष), मिलन साहू (महामंत्री, भाजपा), अभिषेक साहू (जिला कार्यसमिति सदस्य, पिछड़ा वर्ग मोर्चा), श्रीमती अंजू ऋषिकेश पटेल (जनपद सदस्य), ऋषिकेश पटेल (जिला कार्यसमिति सदस्य, किसान मोर्चा), सदन लाल चौहान (अध्यक्ष, अजा मोर्चा), दिलीप साहू (अध्यक्ष, किसान मोर्चा), खेमसागर इजारदार (संयोजक, शक्ति केन्द्र अमझर), लाला राम पटेल, सुदरलाल पटेल (बूथ अध्यक्ष), धर्मराज मालाकार (प्राधिकृत अधिकारी), लोकेश्वर पटेल, कामता पटेल (बूथ अध्यक्ष) सहित 80 से अधिक ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।

पूर्व विधायक शमशेर सिंह एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता लखन पटेल साल श्रीफल से सम्मानित किया गया
स्थापना दिवस पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण
भाजपा झंडा का ध्वजारोहण करते कार्यकर्ता

Letest posts