Explore

Search

May 12, 2026 2:04 am

RECENT POSTS

सारंगढ़ में भाजपा का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती के दिए गए टिप्स

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़-बिलाईगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत सारंगढ़ मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 29 एवं 30 मार्च को भाजपा कार्यालय भवन चंद्राई में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पहले दिन अतिथियों के आगमन, पंजीयन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उद्घाटन सत्र में संगठन की रीति-नीति, इतिहास एवं कार्यपद्धति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक संरचना की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए, जिनमें वैचारिक अधिष्ठान, बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार, सोशल मीडिया, AI एवं नमो ऐप, कार्यपद्धति और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने तथा बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का संदेश दिया।
दूसरे दिन विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान परीक्षा भी आयोजित की गई, जिसमें सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
प्रशिक्षण वर्ग के दौरान प्रमुख वक्ताओं में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, त्रिलोक देवांगन, रामनारायण देवांगन, कैलाश पंडा, हरिनाथ खूंटे, स्वप्निल स्वर्णकार, देवेंद्र तथा विधानसभा प्रभारी कमल गर्ग शामिल रहे। सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विषयों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने का मार्गदर्शन दिया वहीं विधानसभा प्रभारी कमल गर्ग ने विशेष रूप से केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार वास्तविक हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ा जा सकता है। साथ ही, घर-घर संपर्क अभियान, बूथ सुदृढ़ीकरण एवं डिजिटल माध्यमों के उपयोग पर भी जोर दिया गया।
समापन सत्र में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाएं।
इस अवसर पर जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Letest posts