Explore

Search

August 14, 2026 4:07 pm

RECENT POSTS

राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु हर ग्राम पंचायत में लगेंगे शिविर: कलेक्टर डॉ. कन्नौजे

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने समय-सीमा की बैठक में जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार अप्रैल, मई एवं जून माह में प्रत्येक ग्राम पंचायत में राजस्व शिविरों का आयोजन किया जाए।
कलेक्टर ने बताया कि शिविरों का आयोजन 1 से 15 अप्रैल, 4 से 18 मई और 1 से 15 जून तक किया जाएगा। इन शिविरों में सीमांकन, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका जैसे छोटे-छोटे राजस्व प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा, ताकि आमजन को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने निर्देशित किया कि शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराकर ग्रामीणों को जानकारी दी जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
बैठक में कलेक्टर ने अवैध खनिज एवं रेत के परिवहन और भंडारण पर सख्त कार्रवाई करने के लिए संयुक्त टीम को निर्देश दिए। साथ ही गढ़ चौक के पास अवैध निर्माण पर कार्रवाई हेतु एसडीएम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
गर्मी के मद्देनजर पेयजल संकट से निपटने के लिए सीईओ जनपद एवं पीएचई अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। वहीं आगामी माह में तीन माह का राशन आने को देखते हुए खाद्य अधिकारी को पीडीएस दुकानों में पर्याप्त तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में आयुष्मान भारत योजना, शहीद वीर नारायण आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, निर्माणाधीन जिला अस्पताल, नवीन कलेक्टर कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वनिधि योजना, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, जनगणना, मल्टीविलेज पेयजल योजना, सरिया बस स्टैंड निर्माण, खाद-बीज भंडारण सहित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने अधिकारियों से योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए आमजन को समय पर लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

Letest posts