Explore

Search

May 12, 2026 2:04 am

RECENT POSTS

मौहाढोढ़ा में भीषण आग से गेहूं की फसल जलकर खाक, 15 एकड़ में नुकसान

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़ तहसील के ग्राम मौहाढोढ़ा में गेहूं की खड़ी फसल में अचानक भीषण आग लगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब 15 एकड़ में फैली गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
फसल कटाई की तैयारी में जुटे किसानों के लिए यह घटना किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। इस आगजनी में कई किसानों की मेहनत पूरी तरह बर्बाद हो गई। जानकारी के अनुसार देवनारायण पटेल (5 एकड़), टिकेश्वर पटेल (3 एकड़), दिलीप पटेल (1 एकड़), त्रिवेंद्रम पटेल (2 एकड़) और रविशंकर (3 एकड़) की फसल जलकर नष्ट हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए, वहीं नगरपालिका की दमकल वाहन भी मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती रही, जिससे नुकसान का दायरा बढ़ गया।
सूचना मिलते ही कृषि विभाग के अधिकारी, पटवारी एवं तहसीलदार मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन शुरू किया। अधिकारियों द्वारा क्षतिपूर्ति हेतु प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है, ताकि प्रभावित किसानों को राहत राशि दिलाई जा सके।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, जिसकी जांच जारी है। इस घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में चिंता और मायूसी का माहौल है, वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।

Letest posts