Explore

Search

August 14, 2026 9:40 am

RECENT POSTS

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने मनरेगा कार्यों का किया सघन निरीक्षण

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़।सारंगढ़ –बिलाईगढ़ जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे का लगातार दो दिनों से धुआंधार दौरा जारी है। इस दौरान वे मनरेगा के अंतर्गत चल रहे निर्माण एवं मजदूरी मूलक कार्यों का सतत निरीक्षण कर रहे हैं।
दौरे के तहत अध्यक्ष पांडे ने सारंगढ़ विधानसभा सहित जिले के तीनों ब्लॉकों का भ्रमण किया। उन्होंने विभिन्न कार्य स्थलों पर पहुंचकर तकनीकी सहायक, एसडीओ और पीओ से योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही एपीओ एवं पीओ द्वारा जारी कार्यों की सूची के आधार पर स्थलों का निरीक्षण कर कार्यों के औचित्य की भी जांच की।
निरीक्षण के दौरान पंडरीपानी, बछौरडी, नवापारा, रेडा, कलमी, बोरीदा, साल्हे और पेंड्रावन जैसे गांवों में महतारी सदन, नर्सरी, बालक- बालिका छात्रावास तथा नल-जल योजना सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि किसी भी निर्माण कार्य के लिए उचित स्थल चयन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने देखा कि कार्य निर्धारित एस्टीमेट के अनुसार हो रहे हैं या नहीं, साथ ही गुणवत्ता और पारदर्शिता पर भी विशेष ध्यान दिया।
बताया जा रहा है कि इन सभी कार्यों की विस्तृत समीक्षा जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में की जाएगी, ताकि मूल्यांकन और सत्यापन की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
वहीं, अध्यक्ष पांडे के इस निरीक्षण को लेकर ग्रामीणों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी मनरेगा के तहत कई कार्य हुए थे, जिनमें कमियां देखने को मिली थीं। लेकिन इस बार लगातार निरीक्षण से उम्मीद जगी है कि कार्यों में किसी प्रकार की लीपापोती नहीं होगी और गुणवत्ता सुनिश्चित होगी।

Letest posts