Explore

Search

May 12, 2026 12:29 am

RECENT POSTS

सालर में भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग 4-5 अप्रैल को, विस्तृत कार्यक्रम जारी

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़-बिलाईगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत सालर-माल्दा मंडल का प्रशिक्षण वर्ग 4 एवं 5 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण वर्ग सत्संग आश्रम में आयोजित होगा, जिसके लिए विस्तृत समय-सारणी जारी कर दी गई है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन 4 अप्रैल को सायं 4 बजे से आगंतुकों का आगमन, पंजीयन एवं स्वागत होगा। इसके पश्चात उद्घाटन सत्र में दीप प्रज्वलन, स्वागत भाषण एवं प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद वैचारिक अधिष्ठान पर सत्र आयोजित होगा। शाम को भोजन एवं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिमा दर्शन का आयोजन रखा गया है।
दूसरे दिन 5 अप्रैल को प्रातः जागरण, योग एवं प्रार्थना से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद विभिन्न सत्रों में कार्यपद्धति, कार्यकर्ता की भूमिका, सोशल मीडिया एवं तकनीकी विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। दोपहर में भोजन उपरांत बूथ प्रबंधन, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा स्थानीय कार्यों पर चर्चा होगी।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में परीक्षा आयोजित कर प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। समापन सत्र में सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी साझा की जाएगी, जिसके बाद अल्पाहार पश्चात प्रतिभागियों का प्रस्थान होगा।
इस प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न वक्ताओं द्वारा संगठनात्मक एवं वैचारिक विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पार्टी पदाधिकारियों द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

Letest posts