Explore

Search

June 30, 2026 6:53 am

RECENT POSTS

28 और 29 मार्च को अवकाश में भी खुला रहेगा रजिस्ट्री ऑफिस

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़-बिलाईगढ़। नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत छत्तीसगढ़ के सभी रजिस्ट्री कार्यालय शनिवार 28 मार्च, रविवार 29 मार्च तथा मंगलवार 31 मार्च (महावीर जयंती) को भी सामान्य कार्यदिवसों की तरह खुले रहेंगे।
इन तिथियों में दस्तावेजों के पंजीयन सहित रजिस्ट्री से संबंधित सभी सेवाएं नियमित रूप से संचालित होंगी। इससे आम नागरिकों को अपने जरूरी पंजीयन कार्यों को समय पर पूरा करने में सुविधा मिलेगी।
शासन का यह निर्णय विशेष रूप से वित्तीय वर्ष के समापन को देखते हुए लिया गया है, क्योंकि इस दौरान रजिस्ट्री कार्यों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में अवकाश के दिनों में भी कार्यालय खुले रहने से लंबित कार्यों के शीघ्र निपटान में मदद मिलेगी।

Letest posts