Explore

Search

May 12, 2026 1:20 am

RECENT POSTS

आयुष्मान आरोग्य मंदिर कनकबीरा बना ग्रामीणों के लिए भरोसेमंद स्वास्थ्य केंद्र

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़।सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कनकबीरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) में ग्रामीणों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। स्वच्छ वातावरण, सुव्यवस्थित परिसर और आधुनिक सुविधाओं के चलते यह केंद्र क्षेत्र के लोगों के लिए भरोसे का केंद्र बन चुका है।
यहां प्रतिदिन मरीजों का निःशुल्क उपचार किया जा रहा है, जिससे आसपास के गांवों के लोगों को काफी राहत मिल रही है। केंद्र में ओपीडी सेवाओं के साथ-साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।


विशेष बात यह है कि यह स्वास्थ्य केंद्र जिले का पहला एनक्वास (NQAS) प्रमाणित अस्पताल बन चुका है, जो यहां की गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता और बेहतर प्रबंधन को दर्शाता है।
अस्पताल परिसर में मरीजों की सुविधा के लिए बैठने की व्यवस्था, रैंप, स्वच्छ पेयजल और हरियाली युक्त वातावरण भी विकसित किया गया है, जिससे मरीजों को सकारात्मक अनुभव मिलता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले उन्हें छोटी-छोटी बीमारियों के लिए दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब कनकबीरा स्वास्थ्य केंद्र में ही बेहतर इलाज मिल रहा है, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत हो रही है।

Letest posts