सारंगढ़-बिलाईगढ़।मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 के तहत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी जा रही है। कार्यपालन अभियंता प्रफुल्ल चंद्र महानंदा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का उद्देश्य पात्र उपभोक्ताओं तक लाभ पहुंचाकर उन्हें आर्थिक रूप से राहत प्रदान करना है।
योजना के अंतर्गत 31 मार्च 2023 से पूर्व के बकाया बिजली बिलों पर विशेष छूट दी जा रही है। इसमें बीपीएल, निष्क्रिय घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को मूल राशि पर 50% से 75% तक छूट और अधिभार (सरचार्ज) पर 100% छूट का प्रावधान है।
सक्रिय बीपीएल उपभोक्ताओं के लिए 5 वर्ष से अधिक पुराने बकाया पर 75% तथा 1 से 5 वर्ष के बकाया पर 50% छूट के साथ अधिभार पूरी तरह माफ किया जाएगा। वहीं सक्रिय गैर-बीपीएल घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान पर 10% और तीन किस्तों में भुगतान पर 5% अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसके अलावा 6 किस्तों में भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसमें अधिभार पर 100% छूट दी जाएगी।
इस योजना का लाभ जून 2026 तक लिया जा सकता है।
मोर बिजली ऐप और नजदीकी कार्यालय में सुविधा उपलब्ध
उपभोक्ता अपनी सुविधा अनुसार एकमुश्त या किस्तों में भुगतान कर सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन अनिवार्य है, जो नजदीकी विद्युत कार्यालय या एंड्रॉयड मोबाइल पर “मोर बिजली ऐप” डाउनलोड कर किया जा सकता है। पंजीकरण के लिए कुल बकाया राशि का न्यूनतम 10% तत्काल जमा करना आवश्यक होगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू की गई यह योजना प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं के लिए राहतकारी साबित हो रही है। अनुमान है कि करीब 28.42 लाख उपभोक्ता इस योजना से लाभान्वित होंगे और लगभग 1566 करोड़ रुपये के बकाया प्रकरणों का समाधान होगा, जिससे उपभोक्ताओं को करीब 757 करोड़ रुपये की राहत
RECENT POSTS
31 मार्च 2023 से पहले के बकाया बिजली बिलों पर बड़ी राहत, जून 2026 तक मिलेगा योजना का लाभ