Explore

Search

May 12, 2026 12:31 am

RECENT POSTS

27 मार्च को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन, अधिकारियों को दिए गए निर्देश

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़।सारंगढ़ में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी सारंगढ़ द्वारा आदेश जारी कर सभी विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, यह शिविर 27 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय परिसर, सारंगढ़ में आयोजित होगा।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ शिविर स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा प्राप्त होने वाले आवेदनों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करें।
इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का एक ही स्थान पर शीघ्र समाधान करना है, जिससे लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें।

Letest posts