Explore

Search

May 11, 2026 10:42 pm

RECENT POSTS

सुशासन तिहार शिविर में मंत्री टंकराम वर्मा ने हितग्राहियों को बांटी योजनाओं की सौगात

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को झुमका ग्राम पंचायत में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टंकराम वर्मा शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्ति एवं निराकरण की जानकारी ली।
शिविर में कुल 2310 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 272 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। कार्यक्रम में पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडेय, सदस्य शिवकुमारी साहू, दिनेश जांगडे, भगवंती पटेल, कविता लहरे, सत्ताधारी दल के जिला अध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल, सुभाष जालान तथा ग्राम पंचायत झुमका के सरपंच धनंजय साहू उपस्थित रहे।
शिविर को संबोधित करते हुए मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार जनता के हित में निरंतर कार्य कर रही है और प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों का नाम किसी भी स्थिति में नहीं छूटेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। बड़ी संख्या में लोगों ने शासन की योजनाओं का लाभ लेने हेतु पंजीयन कराया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बच्चों को अन्नप्राशन कराया तथा गर्भवती महिलाओं को उपहार भेंट किए। स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, निक्षय मित्र फूड बॉक्स, मछली पकड़ने का जाल, दिव्यांग प्रमाण पत्र, पेंशन स्वीकृति, प्रधानमंत्री आवास योजना के पूर्णता एवं स्वीकृति प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, किसान पुस्तिका तथा बी-1 दस्तावेज वितरित किए गए।
कृषि विभाग की ओर से एक किसान को ट्रैक्टर खरीदी हेतु 2.50 लाख रुपये का अनुदान प्रदान करते हुए ट्रैक्टर की चाबी सौंपी गई। वहीं कई किसानों को बोर खनन के लिए 43 हजार रुपये के अनुदान चेक वितरित किए गए।

Letest posts