सारंगढ़-बिलाईगढ़।जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल के मार्गदर्शन में भाजपा मण्डल सरिया, भेड़वन-गुड़ेली एवं केड़ार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मण्डल प्रशिक्षण वर्ग का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष जालान, जगन्नाथ केशरवानी, द्वारिका साहू, पुनीत राम चौहान, कैलाश पंडा, संतोष चौहान, हरिनाथ खूंटे, स्वप्निल स्वर्णकार, कुलकित चंद्रा, दुर्गा प्रताप सिंह, सुश्री कामदा जोलहे, अजय नायक, त्रिलोक देवांगन, दिनेश लाल जांगड़े, विलास सारथी एवं भुवन मिश्रा ने अपने-अपने विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार व्यक्त किए।
विचारधारा और संगठन पर विशेष जोर
वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की मूल विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों से अवगत कराया। साथ ही भाजपा के इतिहास, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर गहन चर्चा की गई।
कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाया जाता है, जिससे संगठन जमीनी स्तर पर और मजबूत होता है।विभिन्न मण्डलों से आए कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण सत्रों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
आभार एवं संकल्प दोहराया गया
अंत में मण्डल अध्यक्ष दीपक साहू, प्रदीप सतपथी एवं रामेश्वर पूरी गोस्वामी ने सभी अतिथियों एवं प्रशिक्षार्थी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी मिलकर भाजपा की रीति-नीति एवं सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। कार्यक्रम का समापन संगठन विस्तार एवं जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

