Explore

Search

August 14, 2026 1:36 pm

RECENT POSTS

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के टॉप-टेन में मोना मॉडर्न स्कूल बरमकेला के 8 विद्यार्थियों ने बनाई जगह

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजी बोर्ड) की 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। जिले के टॉप-टेन सूची में मोना मॉडर्न स्कूल बरमकेला के 8 विद्यार्थियों ने स्थान बनाकर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है।
विशेष उपलब्धि हासिल करते हुए विद्यालय के छात्र हेमंत पटेल ने कक्षा 10वीं में 97.50 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश मेरिट सूची में 10वां स्थान एवं जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस सफलता से जिले सहित बरमकेला क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
10वीं में जिले के टॉप-टेन में शामिल विद्यार्थी
मोना मॉडर्न स्कूल बरमकेला के विद्यार्थियों ने 10वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया।
हेमंत पटेल – 97.50% (जिले में प्रथम, प्रदेश मेरिट में 10वां स्थान)
गोपी पटेल – 96.83% (जिले में चौथा स्थान)
लिसा पटेल – 96% (जिले में सातवां स्थान)
मनीषा नायक – 95.67% (जिले में नौवां स्थान)
12वीं में भी रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन
कक्षा 12वीं में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने टॉप-टेन सूची में जगह बनाई।
पूनम पटेल 95.40% (जिले में द्वितीय स्थान)
लक्ष्मी चौधरी 95.20% (जिले में तृतीय स्थान)
लीना वर्मा एवं प्रेमसागर पटेल 94.60% (संयुक्त रूप से छठवां स्थान)
कलेक्टर ने किया सम्मानित
विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर संजय कन्नौजे ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं पालकों के सहयोग की सराहना की।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन, डीईओ जे.आर. डहरिया, बीईओ बरमकेला मुकेश कुर्रे, एबीईओ एस. ठाकुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी की प्राचार्या व्ही. ठाकुर, विद्यालय संचालक अमितेश केशरवानी सहित जिले के अनेक प्रशासनिक अधिकारी, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं पालकगण उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

Letest posts