Explore

Search

May 12, 2026 1:21 am

RECENT POSTS

सरिया में 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल का भूमिपूजन आज, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़-बिलाईगढ़/सरिया:
जिले के रायगढ़ विधानसभा अंतर्गत नगर पंचायत सरिया में 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल के निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में आज होगा। यह परियोजना क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुलभ और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
           कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ओपी चौधरी करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पंचायत सरिया अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण शराफ, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक, जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. विद्या किशोर चौहान एवं जिला पंचायत सदस्य सरिता मुरारी नायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहेंगे। इस 100 बिस्तरीय अस्पताल के निर्माण से सरिया एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों को बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी तथा समय पर उपचार सुनिश्चित हो सकेगा। साथ ही सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य योजनाएं जैसे आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना एवं मातृ-शिशु कल्याण से संबंधित योजनाएं इस अस्पताल के माध्यम से और अधिक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित की जा सकेंगी।

Letest posts