Explore

Search

August 14, 2026 1:32 pm

RECENT POSTS

सरिया पुलिस ने 2 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, 9.265 किलो गांजा जब्त

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 12 मई 2026। सरिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। आरोपियों के कब्जे से 9.265 किलोग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल एवं दो स्मार्ट मोबाइल जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 1 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 मई 2026 को थाना सरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि काले रंग की हीरो होंडा एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP 34 MB 0154 में दो युवक उड़िसा राज्य से छत्तीसगढ़ होते हुए दमोह (मध्य प्रदेश) की ओर भारी मात्रा में अवैध गांजा लेकर जा रहे हैं।
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना सरिया के सामने मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। इस दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम गणेश ठाकुर पिता आशाराम ठाकुर उम्र 29 वर्ष तथा पीछे बैठे युवक ने अपना नाम अवि घोसी पिता प्रहलाद घोसी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम तेन्दुखेड़ा बीड़ी कॉलोनी वार्ड क्रमांक 09 थाना तेन्दुखेड़ा जिला दमोह (मध्य प्रदेश) बताया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पिट्ठू बैग से चार पैकेटों में कुल 9.265 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे गांजा बरगढ़ (उड़ीसा) से लाकर जबलपुर (मध्य प्रदेश) में बिक्री करने जा रहे थे। गांजा रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गांजा, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल जब्त कर लिया।
इस मामले में थाना सरिया में अपराध क्रमांक 96/2026 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को 12 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया, सहायक उप निरीक्षक कमल सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक मोहन गुप्ता, भोजराम नट, सुरेन्द्र सिदार, आरक्षक मुकेश कश्यप, दिगम्बर पटेल, दिलीप साहा, छतराम कुर्रे एवं नर्मदा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Letest posts