सरिया। अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन मदिरा (कुल 06 लीटर 300 मिली) बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी सुदामा प्रधान (46 वर्ष), निवासी सांकरा, थाना सरिया को भटली चौक सरिया के पास से गिरफ्तार किया गया। वह सायकल में दो थैलों में शराब रखकर अवैध रूप से परिवहन कर रहा था।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेये, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी स्नेहिल साहू के निर्देश पर थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2800 रुपये कीमत की शराब एवं सायकल जब्त कर ली है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 65/2026 के तहत आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, उप निरीक्षक कमल राजपूत, प्रधान आरक्षक टीकाराम पटेल, आरक्षक लक्ष्मी पटेल, नर्मदा यादव सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
RECENT POSTS
सरिया पुलिस की कार्रवाई: 35 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार