Explore

Search

June 30, 2026 4:02 am

RECENT POSTS

वन विभाग की कार्रवाई में किसान की पराली जली, मशरूम उत्पादक की आजीविका प्रभावित

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के गोमर्डा अभ्यारण अंतर्गत सारंगढ़ रेंज की कोर सीमा से लगे रेंगालमुड़ा (भीमखोलिहा) गांव में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां के कृषक एवं मशरूम उत्पादक योगेश पहाड़े ने वन विभाग की टीम पर उनकी संग्रहित पराली में आग लगाने का आरोप लगाया है।
पीड़ित किसान के अनुसार, उन्होंने पशु आहार एवं मशरूम उत्पादन के लिए खेतों से एकत्रित पराली को जंगल किनारे सुरक्षित रखा था। आरोप है कि शुक्रवार की रात करीब 11 बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उक्त पराली को अवैध कब्जा मानते हुए बिना किसी पूर्व सूचना के उसमें आग लगा दी।
इस घटना से किसान की मशरूम उत्पादन आधारित आजीविका पर सीधा असर पड़ा है, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसान का कहना है कि विभाग द्वारा कोई नोटिस या सूचना नहीं दी गई, जिससे वह अपनी सामग्री को सुरक्षित नहीं कर सके।
मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर एवं वन मंडलाधिकारी (DFO) से शिकायत करने की बात कही है। वहीं, संबंधित रेंजर देवेश पटेल से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
इधर, वन मंडलाधिकारी ने आगजनी की शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा है कि आग किसने लगाई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रात के अंधेरे में वन विभाग की टीम की मौजूदगी पराली में लगाई आग
मौके पर वन विभाग की सरकारी वाहन

Letest posts