सारंगढ़।सारंगढ़-बिलाईगढ़: गोमर्डा अभ्यारण क्षेत्र के गांवों में वन अधिकार पट्टा वितरण में हो रही देरी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रामकुमार थूरिया ने प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि एक माह के भीतर पात्र हितग्राहियों को पट्टा जारी नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर से विधिवत प्रपत्र जमा करने के बावजूद ग्रामीणों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है, जो गरीब परिवारों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। शांतिपूर्ण आवेदन और ज्ञापन के बाद भी यदि प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन ही एकमात्र विकल्प बचेगा।
ग्रामीणों के अनुसार, गोमर्डा अभ्यारण क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों द्वारा वन अधिकार पट्टा प्राप्त करने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्व में ही वन अनुविभागीय अधिकारी, सारंगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किए जा चुके हैं। इस संबंध में शासन स्तर पर मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री द्वारा भी कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।
इसके बावजूद अब तक वन निवासियों को पट्टा प्रदान नहीं किया गया है, जिससे क्षेत्र में असंतोष का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी पट्टा वितरण में हो रही देरी समझ से परे है।
रामकुमार थूरिया ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र वन अधिकार पट्टा जारी किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को उनका वैधानिक अधिकार मिल सके।
RECENT POSTS
वन अधिकार पट्टा जारी करने में लापरवाही, आंदोलन की चेतावनी