Explore

Search

August 14, 2026 8:41 am

RECENT POSTS

वन अधिकार पट्टा की मांग को लेकर अभ्यारणवासियों का सामूहिक ज्ञापन, 6 अप्रैल को कलेक्टर को सौंपेंगे मांगपत्र

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़-बिलाईगढ़।जिले के अभ्यारण क्षेत्र में निवासरत ग्रामीणों एवं पात्र हितग्राहियों द्वारा वन अधिकार पट्टा की मांग को लेकर सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपने की तैयारी की जा रही है। यह ज्ञापन सोमवार, 6 अप्रैल को सुबह 11 बजे कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
अभ्यारणवासियों का कहना है कि वास्तविक पात्र गरीब परिवारों को अब तक वन अधिकार पट्टा का लाभ नहीं मिल पाया है, जिससे वे शासन की महत्वपूर्ण योजना से वंचित हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पात्र हितग्राहियों की पहचान कर शीघ्र वन अधिकार पट्टा प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें भूमि पर अधिकार और जीवन यापन में स्थायित्व मिल सके।
इस संबंध में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकुमार थूरिया ने जिले के सभी ऐसे नागरिकों से, जिन्होंने वन अधिकार पट्टा के लिए आवेदन किया है या पात्र हैं, अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सामूहिक ज्ञापन में शामिल हों और अपनी आवाज को मजबूत बनाएं।
उन्होंने कहा कि यह पहल गरीब एवं वंचित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई है, जिसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है। अधिक संख्या में लोगों की उपस्थिति से प्रशासन तक उनकी मांग प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगी।
आयोजकों ने सभी अभ्यारणवासियों एवं हितग्राहियों से निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर इस जनहित अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

Letest posts