Explore

Search

June 30, 2026 4:02 am

RECENT POSTS

मौहादोड़ा में किसानों की खड़ी फसल में भीषण आग, 10-15 एकड़ फसल जलकर खाक

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़। ग्राम मौहादोड़ा में उस समय हड़कंप मच गया जब किसानों की खड़ी फसल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 10 से 15 एकड़ क्षेत्र में लगी गेहूं एवं सरसों की फसल जलकर पूरी तरह बर्बाद हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नगरपालिका की दमकल वाहन मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

वहीं, सूचना मिलते ही कृषि विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा प्रदान किया जाए। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, जिसकी जांच की जा रही है।

इस घटना से क्षेत्र के किसानों में चिंता और आक्रोश का माहौल है।

Letest posts