Explore

Search

May 12, 2026 1:21 am

RECENT POSTS

भाजपा मण्डल सालर मल्दा ‘ब’ की शक्ति केन्द्र स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया गया जोर

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़-बिलाईगढ़। भाजपा मण्डल सालर मल्दा ‘ब’ के अंतर्गत शक्ति केन्द्र स्तरीय बैठक का आयोजन सत्संग आश्रम खैरझीटी में सम्पन्न हुआ। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
मण्डल अध्यक्ष रामकुमार थूरिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 26 अप्रैल को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ स्तर पर सफलतापूर्वक आयोजित कर सरल पोर्टल में अपलोड करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संगठन सुदृढ़ीकरण, बूथ प्रबंधन, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार, आगामी कार्यक्रम एवं अभियान, जनसंपर्क एवं संवाद जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक बूथ पर सक्रिय टीम तैयार कर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति सुनिश्चित करें तथा “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” अभियान के तहत मतदाताओं से नियमित संपर्क बनाए रखें। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि गांव स्तर पर छोटे-छोटे संवाद कार्यक्रम आयोजित कर आमजन से सीधा संपर्क स्थापित किया जाएगा और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय पहल की जाएगी।
इसके अलावा कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति एवं आगामी अभियानों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष रामकुमार थूरिया, महामंत्री मिलन साहू, मण्डल उपाध्यक्ष खीरसागर पटेल, महावीर पंडा, जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष सीताराम पटेल, जिला मंत्री यादराम पटेल, प्रहलाद गिरी गोस्वामी (जिला उपाध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा), गोपाल बरिहा (जिला महामंत्री, अजजा मोर्चा), प्रमोद सिंह ठाकुर (जिला सह संयोजक, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ), किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दिलीप साहू, महामंत्री संपत पटेल, रायसिंह पटेल सहित शक्ति केन्द्र के संयोजक-सह संयोजक लक्ष्मी प्रसाद थूरिया, चंद्रमणि थूरिया, मनोज पटेल, शंकर पटेल, नीलांबर दास मानिकपुरी, संपत प्रधान एवं अभिषेक साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Letest posts