Explore

Search

May 12, 2026 2:13 am

RECENT POSTS

बोईरडीह के भूधर साहू ने गांव हित में दान की 9 डिसमिल जमीन

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने मंगल भवन निर्माण की घोषणा


सारंगढ़-बिलाईगढ़/ सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बोईरडीह में दानशीलता का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। ग्राम के सामाजिक कार्यकर्ता भूधर साहू ने गांव के सामुदायिक उपयोग हेतु अपनी 9 डिसमिल पट्टे की भूमि दान कर दी, जिसकी क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।
इस अवसर पर उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने भूधर साहू के इस उदार योगदान की प्रशंसा करते हुए ग्रामीणों की मांग पर मंगल भवन निर्माण कराने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने टांगर से बोईरडीह तक पक्की सड़क निर्माण का भी आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि गांव के सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए मंगल भवन अत्यंत आवश्यक है, जिसके निर्माण से ग्रामीणों को बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकुमार थूरिया, जिला पंचायत सभापति हरिहर जायसवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री रायसिंह पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने भूधर साहू के इस योगदान को गांव के विकास के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Letest posts