Explore

Search

August 14, 2026 10:32 am

RECENT POSTS

प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु आवेदन 17 अप्रैल तक

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 29 मार्च 2026।
मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु सभी वर्ग के विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 17 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
प्रयास आवासीय विद्यालयों की विशेषता यह है कि यहां विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा के साथ-साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट एवं एनडीए जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग भी प्रदान की जाती है।
प्रवेश के लिए 10 मई 2026 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इच्छुक विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट
 https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail⁠�
के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Letest posts