Explore

Search

May 12, 2026 2:05 am

RECENT POSTS

पेयजल संकट निवारण हेतु नियंत्रण प्रकोष्ठ स्थापित, हेल्पलाइन नंबर जारी

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya


सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार ग्रीष्म ऋतु में संभावित पेयजल संकट के त्वरित निराकरण एवं जल व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए जिला स्तर पर पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। यह प्रकोष्ठ 30 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा।
प्रकोष्ठ के लिए दूरभाष नंबर 07788-233089 जारी किया गया है, जहां नागरिक अपनी पेयजल संबंधी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। साथ ही विभाग द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 18002330008 पर भी शिकायत एवं सुझाव दिए जा सकते हैं।
सारंगढ़, बरमकेला एवं बिलाईगढ़ विकासखंडों के लिए बी.एल. खरे (सहायक अभियंता) को प्रकोष्ठ का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके सहयोग के लिए के.आर. सूर्यवंशी (उप अभियंता), अमित कुमार डौन्डे (हैंडपंप तकनीशियन) तथा विवेक अनंत (कंप्यूटर ऑपरेटर) को सहायक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह नियंत्रण प्रकोष्ठ प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित होगा। प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु एक व्यवस्थित रजिस्टर संधारित किया जाएगा, जिसमें शिकायतों का पूर्ण विवरण, संबंधित अधिकारियों को सूचना एवं तिथि अनुसार निराकरण की स्थिति दर्ज की जाएगी।
इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर खंड कार्यालय तथा प्रत्येक उपखंड एवं विकासखंड स्तर पर जनपद पंचायत मुख्यालय में भी शिकायत पंजी उपलब्ध रहेगा, जहां नागरिक अपनी समस्याएं एवं सुझाव दर्ज करा सकेंगे।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि पेयजल संबंधी किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत नियंत्रण प्रकोष्ठ या टोल फ्री नंबर पर दें, ताकि शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Letest posts