Explore

Search

August 14, 2026 12:52 pm

RECENT POSTS

थाना सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 73 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Picture of Ramkumar Thuriya

Ramkumar Thuriya

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 मार्च 2026। जिले के थाना सरिया पुलिस को अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 73 किलो 345 ग्राम गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो कार और मोबाइल फोन भी जप्त किए गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 30 मार्च 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक काले रंग की वेन्यू कार में गांजा परिवहन किया जा रहा है, जबकि उसके आगे एक क्रेटा कार पायलटिंग कर रही है। सूचना पर कंचनपुर बैरियर के पास घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोका गया।
जांच के दौरान वेन्यू कार से 70 पैकेट में कुल 73 किलो 345 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर कोरबा में बेचने जा रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों में
रमेश सिदार उर्फ सोनू सिदार (छुरी, जिला कोरबा)
राजेंद्र कुमार दिवाकर (सेमीपाली, जिला कोरबा)
प्रीतम चेलकर (छुरी, जिला कोरबा) शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 7.20 लाख रुपये कीमत का गांजा, एक क्रेटा कार (लगभग 10 लाख रुपये), एक वेन्यू कार (लगभग 7 लाख रुपये) तथा 3 मोबाइल फोन (22 हजार रुपये) जप्त किए हैं। कुल जुमला संपत्ति की कीमत करीब 24.42 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी सुश्री संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। आरोपियों के खिलाफ थाना सरिया में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना सरिया पुलिस स्टाफ एवं साइबर सेल की टीम का विशेष योगदान रहा।

Letest posts